Punjab News दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस ने किया आत्मसमर्पण
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:19 AM
Ludhiyana New : समाज की सेवा का संकल्प लेकर सियासत (Politics) का दामन थामने वाले नेता महिलाओं (Females) के प्रति अपराध में पीछे नहीं हैं। देश के कई नेताओं पर पहले भी दुष्कर्म (Rape) के आरोप लगते रहे हैं। अब ताजा मामला पंजाब (Punjab) से सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी लोक इंसाफ पार्टी (Lok Insaf Party) के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस (Simarjeet Singh Bains) ने सोमवार को (Court) अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 52 वर्षीय बैंस ने अतिरक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरसिमरन जीत सिंह की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। घटना लगभग एक वर्ष पहले की है।
गौरतलब है कि 44 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में बैंस मुख्य आरोपी हैं। लुधियाना की एक अदालत (Court) के निर्देश पर बैंस और उनके दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ 16 जुलाई 2021 को मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने बैंस और अन्य आरोपियों को आदतन अपराधी घोषित किया था, क्योंकि वे कार्रवाई में शामिल नहीं हो रहे थे।
आरोप है कि दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही स्थानीय अदालत ने कई बार समन जारी कर हाजिर होने को कहा था, लेकिन विधायक होने की हनक के कारण वह हाजिर नहीं हो रहे थे। आखिर, न्यायालय की सख्ती के बाद सोमवार को पूर्व विधायक ने आत्मसमर्पण किया।