Earthquake : गुजरात के कच्छ में 4.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
4.2 magnitude earthquake in Gujarat's Kutch, no casualties
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:54 AM
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
गांधीनगर स्थित आईएसआर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि सुबह छह बजकर 38 मिनट पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र कच्छ में दुधई गांव से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।
आईएसआर ने कहा कि इससे पहले, सुबह पांच बजकर 18 मिनट पर 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र जिले में खावड़ा गांव से 23 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था।
अहमदाबाद से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कच्छ बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। भूकंप से जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा था।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहे।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।