Earthquake : बिहार के कई जिलों में 4.3 तीव्रता का भूकंप
4.3 magnitude earthquake in several districts of Bihar
भारत
चेतना मंच
12 Apr 2023 04:13 PM
पूर्णिया/कटिहार/पटना। बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन लोग घरों से निकलकर खुली जगह पर आ गए। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर आया। उस समय अधिकतर लोग सो रहे थे। धरती हिलने से लोग नींद से उठे और बदहवास से घरों से बाहर भागने लगे। फिलहाल इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पूर्णिया के पास जमीन के 10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्णिया के पास जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके कटिहार और अररिया के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।