आधी रात को मच गया कहर, नेपाल में हुई 129 लोगों की मौत, भारत में भी सहमे लोग
Earthquake Delhi NCR
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:05 AM
Earthquake Delhi NCR : शुक्रवार की आधी रात को भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में जहां कहर मच गया, वहीं नोएडा समेत पूरे एनसीआर और देश के कई राज्यों के लोग भी सहम गए। लोग अपने अपने घरों को छोड़कर बाहर सड़क पर आ गए। दरअसल, शुक्रवार की आधी रात को नेपाल में आए भूकंप ने जमकर कहर बरपाया। भूकंप के कारण नेपाल में 129 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह भूकंप यूपी और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में भी महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 6.4 थी।
Earthquake Delhi NCR
नेपाल के जजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में इस भूकंप का केंद्र था। यहां 92 लोगों की मौत हुई है, जबकि रुकुम जिले में 37 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल में आए इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। शुक्रवार की रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए इस भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हुए लोगों अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे। चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया। दिल्ली, यूपी, बिहार उत्तर भारत के कई राज्यों में इसके झटके महसूस किए गए।
बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
नेपाल में इस तेज भूकंप के कारण अब तक 129 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालांकि, मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए।नेपाल के जजरकोट की आबादी 1 लाख 90 हजार है, यहां काफी नुकसान की खबर है। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड ने घटना पर दुख जताया है।
नेपाल में पिछले एक महीने में तीसरा बार भूकंप
आपको बता दें कि नेपाल में पिछले एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। पिछले महीने दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर आए 6.2 तीव्रता वाले भूकंप ने जो तबाही मचाई थी, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई थी कि 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने एक बार फिर नेपाल में कहर बरपा दी. नेपाल में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र बझांग इलाके के चैनपुर में था।
नेपाल में भूकंप के कारण भूस्खलन और मकान गिरने और दरकने की कई घटनाएं हुईं। गनीमत ये रही कि बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।