केसीआर ने बेटी कविता को पार्टी से किया निलंबित, अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:35 AM
Earthquake in BRS : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में मंगलवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने अपनी ही बेटी और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपनी ही बेटी की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर उसे पार्टी से निकाल बाहर करने का यह पहला ही नजीर सामने आया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
पार्टी महासचिव टी. रविंदर राव और अनुशासनात्मक मामलों के प्रभारी महासचिव सोमा भरत कुमार ने एक बयान में बताया कि केसीआर ने यह कदम कविता की पार्टी विरोधी गतिविधियों और हालिया आचरण को देखते हुए उठाया है। केसीआर द्वारा यह कदम उठाने से जहां बहुत से लोग हतप्रभ हैं वहीं पार्टी के पदाधिकारी और नेतागण केसीआर के फैसले के साथ हैं।
गंभीर माना गया व्यवहार
पार्टी का मानना है कि कविता की गतिविधियां संगठन को सीधा नुकसान पहुँचा रही थीं। इसी कारण शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें तुरंत निलंबित करने का निर्णय लिया। यह फैसला न केवल बीआरएस के भीतर अनुशासन की नजीर है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पार्टी हितों से ऊपर परिवारिक रिश्ते नहीं हैं। हालांकि कविता को इसका गुमान भी नहीं होगा कि उनके पिता उनके खिलाफ इतना बड़ा फैसला ले सकते हैं।