Earthquake News : जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के तेज झटके
Strong tremors of earthquake in Doda, Jammu and Kashmir
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 02:13 AM
डोडा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।
जमीन के 10 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र
अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया। फिलहाल भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की खबरें नहीं हैं। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।
13 जून को आया था 5.4 की तीव्रता का भूकंप
अधिकारियों के अनुसार, डोडा में इस साल जून से लेकर अब तक 12 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता हर बार अलग-अलग रही है। जिले में 13 जून को 5.4 तीव्रता के भूकंप के कारण मकानों समेत कई इमारतों में दरारें पड़ गयी थीं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#earthquake #jammuandkashmir #dodadistrict