Education News : पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस्तीफा दिया
Vice Chancellor of Panjab University resigns
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:13 AM
सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (university chancellor) भी हैं, ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल ज्ञात नहीं है।
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (Panjab University) के कुलपति राज कुमार (Raj Kumar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (university chancellor) भी हैं, ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल ज्ञात नहीं है।
धनखड़ ने अगले आदेश तक डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) की रेणु विज को कुलपति का प्रभार दिया है। कुमार 2018 में पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए थे।
विश्वविद्यालय में शामिल होने से पहले कुमार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) (बीएचयू) के निदेशक, डीन और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज (Dean and Institute of Management Studies) के प्रमुख रहे थे।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida