Education Policy : राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है: मोदी
Education Policy: National Education Policy has given a new dimension to education system as per future demands: Modi
दिल्ली
RP Raghuvanshi
25 Feb 2023 06:00 PM
Education Policy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है। बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रणाली पहले "सख्ती" का शिकार थी।उन्होंने कहा, "एनईपी लचीलापन लेकर आई है और इसने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है।"