चेतना मंच की खबर का असर : नोट गिनते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाल लाइन हाजिर
Kotwal line spot after note counting video went viral
भारत
चेतना मंच
24 May 2023 07:16 PM
बुलंदशहर। चेतना मंच की खबर के कारण ककोड़ कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने प्राथमिक जांच के बाद लाइन हाजिर किए जाने के आदेश दिए हैं। ककोड़ कोतवाल का नोट गिनते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद जांच की गई। जांच के बाद यह एक्शन लिया गया है।
वायरल वीडियो में नोट गिन रहे थे ककोड़ कोतवाल
दरअसल, मामला बीते दिनों का है। ककोड़ कोतवाल रामवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में कोतवाल रामवीर सिंह 2000 और 500 के नोट गिनते नजर आ रहे थे। आरोप था कि रामवीर सिंह ने दो पक्षों के बीच विवाद का फैसला करने के लिए 80 हजार की रिश्वत मांगी थी। ककोड़ कोतवाल रामवीर सिंह का कहना है कि आरोप झूठे हैं। दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष को पैसे दे रहा था। वायरल वीडियो में ककोड़ कोतवाल पैसे गिन रहे थे। बराबर में एक शख्स बैठा था, जिसके हाथ में 500 के नोटों की गड्डी थी। दो अन्य लोग भी कोतवाल के पास बैठे हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी को मामले की जांच के आदेश दिए थे।
चेतना मंच ने प्रकाशित की थी खबर
अब मामले की प्राथमिक जांच के बाद एक्शन लिया गया है। दरअसल, मामले की प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद ककोड़ कोतवाल रामवीर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। चेतना मंच ने इस खबर को प्रमुखता से आपके सामने रखा था। भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खबर का शासन पर असर हुआ, जिसके बाद बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने ककोड़ कोतवाल रामवीर सिंह को लाइन हाजिर किया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।