ओला की छुट्टी करने आ रही ये दमदार इलेक्ट्रिक बाइक! 5 दिन बाद होगी लॉन्च, मिलेगी नई टेक्नोलॉजी
Electric Vehicle Market
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 12:03 AM
Electric Vehicle Market : भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने आ रही है OBEN की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल। 5 अगस्त को लॉन्च होने जा रही इस अगली पीढ़ी की बाइक में कंपनी ने कई बड़े अपडेट और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल की है, जो इसे मौजूदा विकल्पों से एक कदम आगे खड़ा करती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक उसकी इन-हाउस विकसित *LFP बैटरी टेक्नोलॉजी* पर आधारित है, जो पिछले वर्जन से दोगुनी बैटरी लाइफ और 50% ज्यादा हीट रेजिस्टेंस देती है। यानी गर्मियों में भी यह बाइक शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगी। टीजर इमेज से साफ है कि बाइक की डिजाइन पुराने मॉडल से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन परफॉर्मेंस में यह नए मानक स्थापित करने वाली है।
5 अगस्त से बुकिंग, 15 अगस्त से डिलीवरी
OBEN कंपनी अपनी नई *OBEN EZ* इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग लॉन्च के दिन से ही शुरू कर देगी। डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि इस बाइक का पहला वर्जन नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। नई OBEN EZ बाइक *ARX प्लेटफॉर्म* पर आधारित है और *O100 प्लेटफॉर्म* पर तैयार की गई है। O100 एक मॉड्यूलर तकनीक है जिसे कंपनी के बेंगलुरु में विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 1 लाख से कम कीमत वाले मॉडलों के लिए बेस बनेगा और इसमें कई बैटरी विकल्पों और वेरिएंट्स को सपोर्ट करने की क्षमता होगी।
दमदार स्पेसिफिकेशन रफ्तार और रेंज में जबरदस्त
बाइक दो वेरिएंट्स में आएगी:
3.4 बैटरी वेरिएंट- कीमत 1,19,999
4.4 बैटरी वेरिएंट- कीमत 1,29,999
स्मार्ट फीचर्स का वादा
हालांकि कंपनी ने अब तक नए मॉडल के सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसने यह जरूर बताया है कि बाइक कंप्यूटर-फर्स्ट अपील को बरकरार रखेगी और स्मार्ट राइडर्स के लिए कई नए अपग्रेड लेकर आएगी। अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक में शानदार रेंज, दमदार स्पीड, एडवांस बैटरी और नई टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं, तो 5 अगस्त को आने वाली यह ओबेन बाइक आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। यह ओला जैसे दिग्गजों को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।