Email Features: Now it will be difficult to hack account
भारत
चेतना मंच
10 May 2023 08:58 PM
Email Features : आजकल तकनीकी कंपनियों ने पासवर्ड के चलन को समाप्त करने का अभियान चला दिया है , पहले माइक्रोसॉफ़्ट और एप्पल ने ऐसा किया,अब गूगल भी इसमें शामिल हो गया है ।आजकल सभी के पास स्मार्टफोन और लैपटॉप होता हैं और हर किसी के पास अपना जीमेल अकाउंट होता ही है ।हमारी प्राइवेसी को किसी तरह का खतरा ना हो इसके लियें एक स्ट्रांग पासवर्ड की जरुरत होतीं हैं ।इन पासवर्ड को याद रखना भी एक मुश्किल से कम नहीं ।अब आपकी इस समस्या को गूगल ने सॉल्व कर दिया है। आप अब बिना पासवर्ड फिल किए ही जीमेल को एक्सेस कर पाएंगे।
Email Features :
पिछ्ले हफ्ते गूगल ने एक पासकी लांच किया,जिसमे युजर्स अपनें पासवर्ड के स्थान पर पासकी का इस्तेमाल करेंगे और जालसाजी से बच जायेंगे।इस फीचर की मदद से आप अगर अपना जीमेल का पासवर्ड भूल भी जाते हैं तो भी इसे बड़ी ही आसानी से लॉग-इन कर पाएंगे। गूगल का पॉसकी फीचर फिंगप्रिंट, फेस स्कैन और स्क्रीन पिन के साथ काम करेगा।
कैसे काम करता है:
गूगल यूजर को अपने जीमेल पासवर्ड को किसी एंड्रायड या आईओएस की डिवाइस पर यूएसबी की या बयोमीट्रिक पहचान की मदद से खोलने की सुविधा मिलती है ।अब तो पासवर्ड की जगह क्यूआर कोड भी जेनरेट कर सकते हैं।
अकाउंट हैक करना होगा मुश्किल:
अब हैकर्स के लियें गूगल पर किसी अकाउंट को हैक करना कठिन हो जायेगा ।दरसल अब किसी डिवाइस पर बयोमीट्रिक पहचान दर्ज किया जाता है,तो डिवाइस कंपनियों के सर्वर को सिग्नल भेजता है,जिससे यूजर की जांच हो जाती है की वह सही हैं की नहीं ।
पिछ्ले हफ्ते गूगल ने पासकी नाम के नयें फीचर की घोषणा की,जो युजर्स को उनके गूगल अकाउंट पर पासवर्ड के स्थान पर बायोमीट्रिक पहचान,यूएसबी की और ऐसे ही पासकी का उपयोग की अनुमति देता है ।यह माइक्रोसॉफ़्ट के पासवर्ड और एप्पल के आईक्लाउड की चेन लॉग ऑन की तरह है ।