EMRS भर्ती 2025: 7267 पदों पर सुनहरा मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई!
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:36 AM
EMRS भर्ती 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में इस बार 7267 पदों पर भर्ती निकली है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने यह भर्ती निकाली है और आवेदन प्रक्रिया जारी है। संस्थान ने साफ कहा है कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन पूरा कर लें।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
EMRS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी समस्या या गलती से बचा जा सके।
किन पदों पर हो रही है भर्ती?
इस भर्ती में टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पद शामिल हैं। इसमें प्रिंसिपल, PGT, TGT, हॉस्टल वार्डन, महिला स्टाफ नर्स, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी TGT (3962 पद) और PGT (1460 पद) के लिए निकाली गई हैं। वहीं हॉस्टल वार्डन के लिए 635, महिला स्टाफ नर्स के लिए 550, प्रिंसिपल के लिए 225, लेखाकार के लिए 61, JSA के लिए 228 और लैब अटेंडेंट के लिए 146 पद निकाले गए हैं।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। जैसे –
प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार को स्नातकोत्तर और बीएड के साथ 8 से 12 साल का अनुभव होना चाहिए।
PGT के लिए स्नातकोत्तर और बीएड अनिवार्य है।
TGT के लिए स्नातक, बीएड और CTET पास जरूरी है।
कंप्यूटर साइंस टीचर के लिए इस बार बीएड अनिवार्य नहीं रखा गया है, लेकिन भविष्य में PGT बनने के लिए बीएड जरूरी होगा।
हॉस्टल वार्डन के लिए किसी भी विषय में स्नातक, महिला स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग और JSA के लिए 12वीं पास के साथ टाइपिंग स्किल जरूरी है।
विषयवार PGT और TGT पदों का ब्योरा
PGT में सबसे ज्यादा वैकेंसी फिजिक्स (198), केमिस्ट्री (169), इकोनॉमिक्स (155) और मैथ्स (134) में है। वहीं TGT में हिंदी (424), इंग्लिश (395), साइंस (408) और कंप्यूटर साइंस (550) के पद ज्यादा निकले हैं।
NESTS का उम्मीदवारों को संदेश
NESTS ने साफ कहा है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य रूप से चल रही है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि उस समय सर्वर पर ज्यादा लोड होने से परेशानी हो सकती है।
अगर आप शिक्षक या नॉन-टीचिंग स्टाफ बनने का सपना देख रहे हैं तो EMRS भर्ती 2025 आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। समय रहते आवेदन करें और इस अवसर को हाथ से जाने न दें।
171 पदों पर वैकेंसी! बीटेक, MBA वाले उम्मीदवारों के लिए खास मौका