इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स: चैम्पियंस ट्रॉफी के क्वालिफाइंग की होगी जंग
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
भारत
RP Raghuvanshi
08 Nov 2023 12:51 PM
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स: विश्व कप का 40वां मैच इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का विश्व कप के दृष्टिकोण से ज्यादा महत्व नहीं है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी है, तो वहीं नीदरलैंड्स की टीम भी बाहर होने के कगार पर है। लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के क्वालिफ़ाइंग के दृष्टिकोण से जरूर इस मैच का महत्व है।
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स: डच टीम करेगी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने का प्रयास
इस विश्व कप में नीदरलैंड्स की टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है, खासकर उसके गेंदबाजों ने। यदि उसके बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन करते, तो वो इससे भी कहीं बेहतर प्रदर्शन कर कई और टीमों का गणित गड़बड़ा देती। इस मैच में उसका प्रयास ये होगा कि इस विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वो अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करे।
यदि वो ऐसा करने में सफल रही तो उसे चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का टिकट मिल सकता है। अतीत में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की गई जीत उसे इस काम के लिए प्रेरणा देंगी। नीदरलैंड्स की टीम इस समय 7 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर अंत तालिका में नौवे स्थान पर है। उसके पास इस मैच को जीत अपने को अंक तालिका में ऊपर लाने का मौका है।
ये विश्व कप इंग्लैंड की टीम के लिए भुलाने वाला रहा है। इस विश्व कप में डिफेंडिंग चैम्पियन टीम की खूब फजीहत हुई है। उसके खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उसके गेंदबाज हों या बल्लेबाज सभी ने बहुत निराश किया है। टीम का पूरे विश्व कप में संयोजन सही बैठा ही नहीं है। इंग्लैंड की टीम पूरे विश्व कप के दौरान बिखरी-बिखरी सी नजर आई है।
इसी कारण टीम इस समय 7 मैच खेल 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। टीम को विश्व कप में सिर्फ 1 ही जीत मिली है और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। स्थिति ये है कि इंग्लैंड को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के क्वालिफ़ाइंग के लिए भी छोटी-छोटी टीमों से जूझना पड़ रहा है और अभी भी टीम के चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफ़ाई करने पर संशय है।
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स: दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।