
Jadav Molai Peng of Assam[/caption]
आबादी के हिसाब से लगाने होंगे पौधे
जादव का मानना है कि भारत की जनसंख्या का असर जलवायु परिवर्तन पर भी पड़ेगा। इसलिए इसके असर को कम करने के लिए अगर हर देशवासी एक पौधे लगाए तो भारत हरा-भरा देश बन जाएगा। क्योंकि पेड़ नहीं होगा तो धरती का सर्वनाश निश्चित है। जादव ने अब 2000 हेक्टेयर जमीन को भी जंगल के रूप में परिवर्तित करने का बीड़ा उठाया है। उनका कहना है कि विलुप्त हो रहे जंगलों के कारण ही वन्य जीव आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं। इसलिए उन्हें प्राकृतिक आवास देने के लिए सिमोलू, गमाड़ी, बांस और शीशम जैसे पौधे लगाने में जुटे हुए हैं।