
ESIC recruitment : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC recruitment) ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड- II/ अधीक्षक के पदों के (ESIC recruitment) लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण भर्ती प्रक्रिया 93 पदों को भरने के लिए चलाई जा रही है, जिसमें से 43 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 9 रिक्तियां एससी श्रेणी के लिए, 8 रिक्तियां एसटी श्रेणी के लिए, 24 ओबीएस श्रेणी के लिए और 9 रिक्तियां ईडब्लयूएस श्रेणी के लिए हैं।
पात्रता इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कॉमर्स से स्नातक, लॉ या प्रबंधन के क्षेत्र के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ-साथ कंप्यूटर में एमएस ऑफिस और डेटाबेस का भी ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमा आवेदकों की उम्र 12 अप्रैल 2022 तक 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/विभागीय उम्मीदवारों, महिला और पूर्व कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर जाएं। होम पेज पर जाकर recruitment टैब पर क्लिक करें। अगले पेज पर जाकर Click here to Submit Online Application for Recruitment to the Post of SOCIAL SECURITY OFFICER 2022' पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क जमा करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। आवेदन पत्र को सबमिट करें।