EV India Expo 2022 : इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल का ग्रेटर नोएडा में मेला
भारत
चेतना मंच
07 Sep 2022 10:55 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट (Expo Mart) में इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल के रूप में देश का भविष्य देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहले दिन ही पहुंचने लगे। इस एक्सपो में कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच किये हैं।
इलेक्ट्रिक परिवहन के प्रति जागरूकता बढऩे के लिए एक्सपो मार्ट में आयोजित तीन दिवसीय ईवी इंडिया एक्सपो में दोपहिया वाहनों के अलावा सवारी व लग्जरी कार के इलेक्ट्रिक मॉडल भी लांच किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के ब्रांड जॉय ई-बाइक के निर्माता वार्डविजर्ड इनोवेशंस एंड मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की संपूर्ण रेंज ईवी एक्सपो में लांच की है।
कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर यनित गुप्ते ने बताया कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मुख्य बाजार है। कंपनी केन्द्र सरकार व उप्र सरकार की आभारी है कि ग्रेटर नोएडा में ईवी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। देश के उपभोक्ताओं को ईवी क्रांति के लिए जागरूक करने का यह महत्वपूर्ण मंच है। यतिन ने शो में स्वदेशी ईवी निर्माता कंपनी लो व हाईस्पीड के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के मॉडल जैसे वोल्फ प्लस, जैन नेक्स्ट नानू को उपभोक्ताओं के सामने प्रस्तुत किए हैं।
ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग में लांच किए दो उत्पाद
(ई-फिल इलेक्ट्रिक), EFEV Charging Solutions Pvt Ltd. (ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड) ने ईवी इंडिया एक्सपो 2022 में अत्यधिक मांग वाले दो उत्पाद लॉन्च किए। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित Lz केटेगरी E-Auto (ई-ऑटो) (लोडर) और x 4 सीरीज-60 किलोवाट CCS 2 Dual DC (सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी.) ईवी चार्जर को लॉन्च किया है। भारत में कंप्लीट इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम के लिए काम करते हुए, कंपनी ने अपने इन इलेक्ट्रिफाइड उत्पादों को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है इन्हें अपनी डिजाइन और टेक्नोलॉजी फीचर्स के कारण ईलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में पहले से ही प्रशंसा मिल रही है। कंपनी ने एलान किया कि वह एल5 केटेगरी ई-ऑटो (लोडर) को 1 जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। इलेक्ट्रिक चार्जर भी जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह इन उत्पादों की लॉन्चिंग के मौके पर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इन इनोवेटिव और विश्वसनीय उत्पादों के लिए ई-फिल के प्रयासों की सराहना की। अपने भाषण में उन्होंने वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन की जरूरत और इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए, मोटर वाहन उत्पादन उद्योग की लगातार कोशिश पर जोर दिया।
शेमा इलेक्ट्रिक के तीन स्कूटर लांच
मेक-इन-इंडिया ईवी व्हीकल निर्माण करने वाली कंपनी शेमा इलेक्ट्रिक ने ईवी इंडिया एक्सपो 2022 में तीन नए हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की शानदार रेंज पेश किया है। इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित ईवी एक्सपो ने ब्रांड की नई पेशकशों - ईगल प्लस, ग्रिफॉन और टफ प्लस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शामिल हैं।
बेहतरीन फीचर्स से लैस दिखे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
ग्रेटर नोएडा में आयोजित ईवी इंडिया एक्सपो 2022 में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर - ईवीट्रिक राइड एचएस और ईवीट्रिक माइटी प्रो लॉन्च किया है। बेहतरीन फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कई शानदार टेक्नालॉजी दी गई है।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑफिसियली बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार इसकी बुकिंग अमाउंट 10 हजार रुपये रखी गई है। इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट या भी नजदीकी डीलरशिप पर जा कर बुक कर सकते हैं।