
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 16 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “सोशल मीडिया पर खुद को बड़ा कारोबारी दिखाना पड़ गया भारी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गाजियाबाद के पत्थर व्यापारी के बेटे का अपहरण करने की साजिश अगस्त में रची गई थी। अपहृणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर शशांक के वीडियो देखे थे। जिसमें खुद को बड़ा करोबारी बताया था। वीडियो देखने के बाद आरोपी रेकी करने के लिए पीड़ित की दुकान तक पहुंच गए। वहां से व्यापारी के बेटे का नंबर लिया और फिर हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण कर लिया।
पांच दिन के बाद आरोपी चार करोड़ की जगह 50 लाख रुपये फिरौती लेने को तैयार हो गए, लेकिन तब तक पुलिस अपहृणकर्ताओं तक पहुंच गई और मुठभेड़ के बाद दो और तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरोह की सदस्य युवती और एक अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि पत्थर व्यापारी का बेटा शशांक सोशल मीडिया पर सक्रिय है। वो कारोबार के बारे में भी पोस्ट करता है। मुख्य आरोपी निमय शर्मा कर्ज में डूबा हुआ था। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी। उसके एक दोस्त को पत्थर चाहिए थे तो मुख्य आरोपी निमय पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता की दुकान पर लेकर गया। वहां से शशांक गुप्ता का मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद आरोपी निमय ने अपने दोस्त आलोक यादव के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। ग्रेनो वेस्ट की एग्जोटिका ड्रीम विले सोसाइटी में रहने वाला निमय वहीं पर टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। उसके साथ आलोक यादव भी काम करता है। दोनों शशांक को हनीट्रैप में फंसाने के लिए अपनी दोस्त निशा उर्फ प्रीति का इस्तेमाल किया। प्रीति ने व्हाट्सएप व सामान्य कॉल पर बात कर शशांक से दोस्ती कर ली। डीसीपी ने बताया कि 9 सितंबर को प्रीति ने शशांक को मिलने के लिए नोएडा बुलाया। वहां प्रीति शशांक की गाड़ी में बैठ गई, लेकिन साथ में अन्य आरोपी मोहित गुप्ता, अंकित और सुमित भी बैठ गए। युवती ने तीनों को अपना दोस्त बताया और कुछ दूर बाद उतरने का हवाला दिया। कुछ दूर जाने पर युवती कार से उतर गई और शशांक को पीछे बैठा दिया। अपहरण के बाद आरोपी मोहित कार चलाकर अंकित व सुमित के साथ पीड़ित शशांक को लेकर छिबरामऊ पहुंचे।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “तैयारियों की समीक्षा के लिए 19 को ग्रेनो आएंगे मुख्यमंत्री” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी विभाग के प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे। स्थानीय पुलिस की तैयारी शुरू कर दी है। अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन कर सकते हैं। इसकी तैयारियां जारी हैं। प्रशासन ने बैठक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री एक्सपो सेंटर में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आगाज होगा। 29 सितंबर तक जारी रहने वाले मेले की तैयारी में प्रदेश सरकार से लेकर "स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगर प्रधानमंत्री का आना त हो जाता है तो 19 के बाद सीएम सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे और सितंबर तक यहां रहेंगे। अधिकारियों मुताबिक अभी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आया है लेकिन उनके आने के हिसाब ही तैयारी की जा रही है।
Hindi News:
अमर उजाला ने 16 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “टोल ब्रिज कंपनी को 100 करोड़ का नोटिस” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा प्राधिकरण ने दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे (डीएनडी) की देखरेख कर रही टोल ब्रिज कंपनी को 100.71 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यह अप्रैल 2018 से अप्रैल 2025 का अतिरिक्त बकाया है। कंपनी को 15 दिन में ब्याज समेत बकाया चुकाने को कहा गया है। डीएनडी अधिकारियों ने बताया कि शहर में अलग-अलग सड़कों के हिसाब से विज्ञापन के शुल्क तय हैं। नोएडा के हिस्से में विज्ञापन लगवाने का अधिकार डीएनडी को संचालित कर रही नोएडा टोल के संचालन के समय से ही प्राधिकरण ने यहां पर नोएडा टोल ब्रिज कंपनी से विज्ञापन शुल्क लेने के लिए कम दरें तय कर रखी थीं। इसकी वजह यह है कि डीएनडी को लेकर नोएडा प्राधिकरण व टोल ब्रिज कंपनी के बीच अनुबंध है। वर्ष 2016 से डीएनडी टोल फ्री है। मामले में पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी आया था।
7 साल का बकाया समेत ब्रिज कंपनी के पास है। डीएनडी चुकाने को कहा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के जरिए अप्रैल 2018 से अप्रैल 2025 का अतिरिक्त बकाया मांगा गया है। अधिकारियों ने बताया कि टोल ब्रिज कंपनी अभी 125 रुपये वर्गफिट के हिसाब से नोएडा प्राधिकरण को विज्ञापन लगवाने का भुगतान कर रही है। अब बीते सालों में दो-तीन बार विज्ञापन के रेट में इजाफा किया है। इस समय डीएनडी जैसी मुख्य सड़क पर विज्ञापन का शुल्क 500 रुपये प्रति वर्गफिट है। इसी हिसाब से गणना करते हुए नोएडा टोल ब्रिज कंपनी से पिछले सात साल का बकाया मांगा है। नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि प्राधिकरण के जीएम आर पी सिंह ने की। जीएम ने बताया कि कंपनी को बकाया जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 16 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “प्राधिकरण की कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, घायल” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रान तीन सेक्टर स्थित मिग्सन गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। एक युवक के सिर व दूसरे के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उन्हें नजदीकी अस्पताल भर्ती कराने के साथ कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नाम पंजीकृत है, जिसे ओएसडी प्रयोग करते हैं। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। हालांकि उस समय ओएसडी नहीं बैठे थे। गाजियाबाद के साहिबाबाद गरिमा गार्डन के यूनुस और साहिल दोनों इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं। रविवार देर शाम कासना स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। सेक्टर ओमिक्रोम-तीन में मिग्सन गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शराब के नशे में होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ड्राइवर का मेडिकल भी कराया है। बीटा-दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि होंडा सिटी कार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नाम पर रजिस्टर्ड है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। साहित के सिर व युनूस के पैर में चोट लगी है।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “17.25 लाख ने कराई पैथोलाजी जांच, रिपोर्ट लेने को नहीं पहुंचे एक लाख लोग” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि शासन से मिलने वालों पैथोलाजी जांच की निश्शुल्क सुविधा मरीज संग अस्पताल आने वाले तीमारदारों के लिए शौक बनती दिख रही है। इससे जिला अस्पताल प्रबंधन को जांच के लिए आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 तक 17.25 लाख मरीजों ने सीबीसी, इएसआर, बीटी-सीटी, टाइफायड, ब्लड शुगर, एलएफटी. केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, सीरोलाजी, हामॉस, यूरिन व प्रेग्नेंसी समेत 130 से ज्यादा जांच कराई। एक दिन बाद एक लाख से ज्यादा लोग अस्पताल से रिपोर्ट लेने नहीं पहुंचे।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को डिजिटल व्यवस्था भो चालू की है, जिसमें मरीजों के फोन नंबर से विभिन्न इंटरनेट मीडिया ऐप पर रिपोर्ट भेजी जाती है। 45 हजार से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण काउंटर पर फोन नंबर दर्ज ही नहीं कराए। या फिर उनके ओपीडी पेपर पर संपर्क नंबर अधूरे हैं। जिला अस्पताल में अप्रैल 2024 में 48 हजार से ज्यादा नए व पुराने मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया, जबकि पैथोलाजी जांच की सुविधा 76 हजार से ज्यादा मरीज व तीमारदारों ने ली। 2024 में सितंबर तक नए मरीज 62 हजार तक पहुंच गए। पैथोलाजी जांच बढ़कर 1.21 लाख तक हो गई। अब लैब में कई जांच में प्रबंधन को 300 से दो हजार रुपये तक का खर्च करना पड़ता है। जांच में पैथोलाजी इंचार्ज व स्टाफ की मेहनत भी लगती है। रिपोर्ट न लेने पर स्वास्थ्य विभाग को आर्थिक झटका झेलना पड़ता है।
Noida News: