पूरी दुनिया में महिलाओं को आधी आबादी के रूप में जाना जाता है। भारत में लड़कियों तथा महिलाओं को बहन तथा बेटी के रूप में देखा जाता है। इन्हीं बहन-बेटियों यानि पूरे नारी समाज की अनेक समस्याएं हैं। पुरूषों के मुकाबले में नारी समाज की समस्याएं अधिक हैं। नारी समाज की कुछ समस्याएं उनके खास वस्त्रों से भी जुड़ी हुई हैं। नारी समाज के वस्त्रों में उनकी ब्रा (BRA) एक अति महत्वपूर्ण वस्त्र है। ब्रा (BRA) पहनने को लेकर नारी समाज में अनेक चिंताएं रहती हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि रात में सोते समय ब्रा (BRA) पहननी चाहिए अथवा नहीं। हम आपको बता रहे हैं कि रात में सोते समय ब्रा (BRA) पहनें या नहीं। BRA In Night
रात में ब्रा पहनकर सोना बहुत ही हानिकारक है
अनेक विशेषज्ञों से बातचीत के बाद पता चला है कि रात में सोते समय ब्रा (BRA) पहनना महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है। विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि ब्रा (BRA) को हर समय पहनकर रखना बिल्कुल भी उचित नहीं है। रात में सोते समय ब्रा पहनने की आदत ((Sleeping in Bra) आपके लिए कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे ब्लड सर्कुलेशन, ((Blood Circulation) स्किन हेल्थ और यहां तक कि नींद पर भी बुरा असर पड़ता है।
सोते समय में ब्रा पहनने के विषय में डाक्टरों की राय
रात में सोते समय ब्रा (BRA) पहननी चाहिए अथवा नहीं इस विषय में हमने प्रसिद्ध नारी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शर्मा से बात की। डॉ. उमा शर्मा का कहना है कि मेरे पास आकर कई महिलाएँ अकसर एक ही सवाल पूछती हैं डॉक्टर, अगर हम रात में ब्रा न पहनें तो क्या इससे हेल्थ पर असर पड़ता है? ये सवाल बिल्कुल जायज है, क्योंकि आज की लाइफस्टाइल में आराम, हेल्थ और body confidence – तीनों को बैलेंस करना ज़रूरी है। डॉ. उमा शर्मा का कहना है कि ब्रा (BRA) के टाइट होने के कारण रात में उसे पहनकर सोने से ब्रेस्ट के आसपास ज्यादा पसीना आने लगता है. इसके कारण बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है और स्किन में इरिटेशन हो सकती है.
यह आगे चलकर इचिंग की परेशानी का कारण भी बन सकती है। दिनभर टाइट ब्रा पहनने के बाद रात में इसे उतारकर सोना बेहतर होता है। ऐसा नहीं करने पर ब्रेस्ट के आसपास की स्किन पर रैशेज, रेडनेस और इचिंग की समस्या हो सकती है। इस एरिया में पसीना ज्यादा आने से यहां की स्किन काफी सेंसिटिव होती है इसलिए रात को ब्रा उतारकर सोना ही सही माना जाता है. रैशेज को नजरअंदाज करने से आगे चलकर स्किन पर काले निशान पड़ने लगते है।
डॉ. उमा शर्मा बताती हैं कि लंबे समय तक ब्रा (BRA) पहने रहने से ब्रेस्ट के आसपास पसीना जमा हो जाता है और अगर रात में इसे न उतारा जाएं तो स्किन को ड्राई होने का समय नहीं मिलता है। इससे स्किन को हवा नहीं लग पाती और नमी बनी रहने के कारण बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है जिससे फोड़े फुंसी से लेकर एलर्जी होने का खतरा रहता है। रात भर टाइट ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट के आसपास ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है।
प्रेशर के कारण नसे सिकुड सकती है जिससे आगे चलकर ब्रेस्ट पेन, सूजन और सुन्नपन की समस्याएं होने लगती हैं। अच्छी नींद के लिए सोते समय आरामदायक कपड़े पहनना जरूरी है। टाइट ब्रा पहनकर सोने से गर्मी लगने और पसीना आने की परेशानी होती है। इसके कारण आप सहज फील नहीं करते हैं और नींद नहीं आती है. अगर नींद आ भी जाए तो फिर बार बार टूट जाती है। ऐसे में नींद पर असर पडऩे लगता है और आप सुबह थका हुआ महसूस करती हैं।
बढ़ जाता है ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
रात में ब्रा पहनकर सोने के नुकसान बताते हुए डॉ. उमा शर्मा बताती हैं कि रात में ब्रा उतारने से ब्रेस्ट के मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होने लगता है। इससे ब्रेस्ट हेल्थ बेहतर होती है। कई रिसर्च में रात में ब्रा पहनकर सोने को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढऩे का कारण बताया गया है। हालांकि इस विषय पर अभी और रिसर्च किए जाने की जरूरत है। फिर भी बेहतर है कि रात में सोते समय ब्रा उतारकर सोया जाए. इससे बहुत सारी हेल्थ संबंधी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी। डॉ. उमा शर्मा की तरह से ही डॉ. निकिता शुक्ला भी नारी रोग विशेषज्ञा हैं। उनका भी मत है कि बहन-बेटियों को रात में सोते समय ब्रा ( BRA) नहीं पहननी चाहिए। रात में सोते समय ब्रा पहनने से अनेक प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। BRA In Night