Exclusive news : नोएडा में बच्चे की निर्मम हत्या, पुलिस जाँच में जुटी
Exclusive news
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 12:06 AM
Exclusive news : नोएडा के सर्फाबाद गांव में आज शाम कुछ लोगों ने एक 14 वर्षीय बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की सनसनीखेज वारदात से सर्फाबाद गांव व नोएडा में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 113 पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Exclusive news
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज शाम सूचना मिली कि सरफाबाद गांव में कुछ युवकों ने एक किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सर्फाबाद गांव में किराए पर रहने वाले मोहनलाल के 14 वर्षीय पुत्र दीपक पर कुछ युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। परिजन गंभीर स्थिति मैं दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दीपक घर के बाहर घूम रहा था इस दौरान तीन चार युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। हत्या की सनसनीखेज वारदात से सर्फाबाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने भी सरफाबाद गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।