exclusive News : गऊ माता को बिमारी से बचाने का अचूक देशी नुस्खा आया प्रकाश में
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:04 PM
भारत में इन दिनों एक गंभीर बिमारी तेजी से फैल रही है। खासतौर से गायों (Cows) में पाई जाने वाली लम्पी (Lumpy Disease) नामक इस बिमारी के कारण किसानों को बड़े स्तर पर पशु धन की हानि हो रही है। सरकार दुधारू पशुओं (Milch Animals) को इस बिमारी से बचाने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण (Vaccination) भी कर रही है। क्या आप जानते हैं कि इस बिमारी का इलाज हमारे घरों में ही मौजूद कुछ देसी सामग्रियों (Homegrown Ingredients) से हो सकता है।
लम्पी बिमारी (Lumpy Skin Disease) एक स्किन डिजीज है। लम्पी बिमारी के कारण देश भर में बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं (Milch Animals) की मृत्यु हो रही है। डेयरी उद्योग (Dairy Industry) से जुड़े किसान लम्पी बिमारी को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। गौवंश में इस बिमारी ने कहर बरपा रखा है।
इन चिंताओं के बीच मध्य प्रदेश की एक आयुर्वेदिक संस्था (Ayurvedic Society) ने लम्पी के कारगर इलाज का दावा किया है। गाय (Cow) में लम्पी बिमारी के इलाज के बारे में कुछ नुस्खे भी सुझाये हैं। संस्था का कहना है कि काला जीरा (Black Cumin) (200 ग्राम), सनाय पत्ती (Sanai Patti) (200 ग्राम), मुलैठी (Liquorice) (200 ग्राम), हल्दी (Turmeric) (200 ग्राम) व आंवला (Gooseberry) (200 ग्राम) लेकर इनका चूर्ण बना लें और 50-50 ग्राम की पैकिंग कर लें। बिमारी से घिरी गाय को यह चूर्ण 50 ग्राम सुबह व 50 ग्राम शाम को गुड में या दलिया में खिलाएं। एक चूर्ण एक गाय के लिए पर्याप्त है। 6 दिन लगातार देने से यह बिमारी बिल्कुल जड़ से खत्म हो जाती है। संस्था का यह भी कहना है कि लम्पी बिमारी से पीडि़त गाय को 3 लीटर पानी को हल्का गर्म कर सफेद फिटकरी 40 ग्राम मिलाकर घोल बनायें और दिन में एक बार इस घोल से बिमार पशु की मसाज करें। स्कीन डिजीज लम्पी से परेशान पशु को इससे राहत मिलेगी।
पशु धन को इस बिमारी से बचाने के लिए यह छोटे से नुस्खे बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। इस समाचार को पढऩे वाले प्रत्येक पाठक से निवेदन है कि इस जानकारी को देश के प्रत्येक पशु पालक व गौसेवक तक पहुंचाने का प्रयास अपने स्तर से अवश्य करें।