
Exclusive : राजनीतिक हलकों से बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि राजस्थान प्रदेश का सियासी सस्पेंस समाप्त होने वाला है। भाजपा ने राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को ही एक बार फिर से राजस्थान का CM बनाने का मन बना लिया है।
भारतीय जनता पार्टी के अंतरंग सूत्रों का दावा है कि पार्टी नेतृत्व ने राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम अनऔपचारिक तौर पर तय कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के होने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी पार्टी की कददावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम तय हो चुका है। इस नाम की औपचारिक घोषणा सोमवार को की जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो राजस्थान की जमीनी हकीकत का पूरा विश्लेषण करने के बाद पार्टी के सर्वमान्य नेता नरेन्द्र मोदी ने महारानी के नाम से मशहूर वसुंधरा राजे सिंधिया को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। राजस्थान की तीन प्रमुख जातियों राजपूत, जाट तथा गुर्जर समाज से महारानी का सीधा रिश्ता इस बड़े फैसले की वजह बताया जाता है।
राजस्थान में भाजपा की तरफ से अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह सवाल पूरे देश में शिददत के साथ पूछा जा रहा है। बाबा बालकनाथ से लेकर आधा दर्जन भाजपा नेता राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। भाजपा के बड़े नेता किसी के भी नाम पर हामी नहीं भर रहे हैं। सभी नेता रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं कि राजस्थान के विधायक दल की बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के नाम का फैसला किया जाएगा।
चेतना मंच ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली इस खबर की पुष्टि करनी चाहिए कि क्या वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री बन रही है ? पार्टी के किसी भी बड़े नेता ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। चेतना मंच को मिली पुख्ता जानकारी यही बता रही है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय कर दिया है। पीएम मोदी ने महारानी वसुंधरा राजे सिंधिया को राजस्थान प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना लिया है। पूरे सस्पेंस से पर्दा उठना अभी बाकी है। सोमवार 11 दिसंबर 2023 को भाजपा के राजस्थान से विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।