Fake Currency : बरेली में 27 लाख के जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार
Three arrested with fake currency of 27 lakhs in Bareilly
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:39 AM
बरेली (उप्र)। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा दिल्ली में जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 27 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की मेरठ और बरेली इकाई तथा भोजीपुरा पुलिस के संयुक्त अभियान में भरपरा खजुरिया गांव के बंद पड़े ईंट के भट्टे पर छापा मारकर 27 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गयी। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सद्दाम हुसैन, गुरनाम सिंह और हरबंस सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इनके चार साथी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में भोजीपुरा थाने में मामला दर्ज किया कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।