जंगल में मिली 'फैमिली मैन 3' के एक्टर की लाश, दोस्तों के साथ घूमने गए थे रोहित बासफोर, हत्या की आशंका
भारत
RP Raghuvanshi
29 Apr 2025 04:37 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Apr 2025 04:37 PM
फैमिली मैन 3' में नजर आए उभरते अभिनेता रोहित बासफोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को चौंका दिया है। असम के जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए रोहित का शव बरामद हुआ, जिससे परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रोहित की रहस्यमयी मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानिए इस चौंकाने वाली घटना से जुड़ी पूरी जानकारी।
असम के जंगल में मिली 'फैमिली मैन 3' अभिनेता की लाश:
'फैमिली मैन 3' में नजर आने वाले उभरते अभिनेता रोहित बासफोर की लाश असम के एक घने जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए जंगल गए थे, लेकिन लौटकर घर नहीं आए। बाद में उनका शव बरामद हुआ।
बता दें कि रोहित 27 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने 4 दोस्तों के साथ घूमने के लिए गए थे, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आए। रोहित के परिवार ने आरोप लगाया है कि अभिनेता की हत्या उनके ही 4 दोस्तों ने मिलकर की है।
रोहित बासफोर के परिवार ने उठाए गंभीर सवाल:
परिवार ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि रोहित मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति थे और किसी भी तरह से आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और दोस्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। इस दर्दनाक घटना ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है।
फिलहाल, रोहित के परिवार ने निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, अब ऐसा इलाज हो जो कभी इधर का रुख ना करें