Farmer:किसानों ने किया नोएडा प्रवेश द्वार पर कब्जा, यातायात हुआ प्रभावित,
भारत
RP Raghuvanshi
17 Dec 2021 05:51 PM
नोएडा । 81 गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर नोएडा के किसानों ने नोएडा के प्रवेश द्वार सेक्टर 14 ए पर हल्ला बोल दिया है। हजारों की संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण से सेक्टर 14ए नोएडा प्रवेश द्वार पहुंच गए।पिछले करीब 3 महीनों से नोएडा प्राधिकरण पर 81 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक किसानों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते किसानों में भारी रोष है, इसी को लेकर किसानों ने नोएडा प्राधिकरण से प्रवेश द्वार के लिए रवाना हुए। जिसके कारण नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर यातायात प्रभावित हुआ है।
भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान का कहना है कि उनको करीब 3 महीने हो गए हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या अफसर की आंखों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें। काफी बार उन्होंने जनप्रतिनिधियों का भी घेराव किया, लेकिन उसके बावजूद भी उनकी समस्याओं पर कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है। हमारी माता-बहने 3 महीनों से सडक़ पर बैठी हुई है। 3 महीनों से सडक़ पर बैठकर हमारी माताएं-बहने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रही है, लेकिन कोई भी हमारी आवाज को सुनने वाला नहीं है।
सुखबीर खलीफा पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
प्रदर्शन करने के दौरान दर्ज हुए। सुखबीर खलीफा का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस उनपर चाहे कितने भी मुकदमा दर्ज कर ले, वो पीछे हटने वाले नहीं है। जैसे ही किसानों ने नोएडा प्रवेश द्वार पर कब्जा किया।तुरंत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस किसानों को वहां से हटाने की अपील कर रही है। किसान अपनी मांग मनवाने के लिए अड़े हुए हैं। जिले के पुलिस अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी से वार्ता कर एक हफ्ते में शासन को भेजे जाने के आश्वासन के बाद किसान वहां से हटे। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि कुछ मुद्दों को अपने लेवल पर बोर्ड बैठक में रखकर उसे पास कराने का प्रयास किया जाएगे।