आम आदमी पार्टी ने भी नहीं पूरे किए वायदे
राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले जो किसानों से वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर रही है। किसानों के मुताबिक उन्होंने गेहूं की फसल पर प्रति क्विंटल 500 रुपये का बोनस मांगा था, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर सहमति जताई थी लेकिन इसको लेकर अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। राष्टï्रीय अधिवेशन में एक किसान ने कहा कि हमारी मांग है कि बासमती, मूंग की एमएसपी का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। यही नहीं इसके अलावा बिजली के फ्रीपेड मीटर नहीं लगने चाहिए। मंच से टिकैत ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी और किसानों के लिए हर तरह की लड़ाई लड़ी जाऐगी।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक किसान सरकार की नीतियों का खमियाजा भुगत रहा है, जो किसानों को कर्जमुक्त करेगा, वही देश पर राज करेगा, उन्होने कहा कि मौजूदा हालातों में 36 बिरादरी पर कर्ज का कलेश है, कर्जमुक्त करने की सरकार को पहल करनी चाहिए। रतनमान ने बताया कि भारतीय किसाान यूनियन की प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है, नई कार्यकारिणी का गठन एक माह के भीतर कर दिया जाएगा, जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के साथ-साथ जिन लोगों ने दिल्ली आंदोलन में सहयोग किया, उन लोगों को भी शामिल किया जाऐगा, इस गठन के लिए एक 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाऐगा, जो हरियाणा के प्रत्येक जिले में पहुंचकर विचार-विर्मश करेगी।
गांव सौंकड़ा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह लाडी के अलावा, भाकियू सरंक्षक जोगिंद्र सिंह झिंडा, खंड प्रधान नरवेर सिंह रत्तक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रधान सराजूद्दीन, उपप्रधान गुलजार सिंह अच्छनपुर, युवा अध्यक्ष वचितर सिंह, शहरी प्रधान मगर सिंह, उपप्रधान संदीप सिंह ठरी, किसान नेता रणजीत सिंह जलमाना, हरविंद्र सिंह लाड़ी, मलकीत सिंह रत्तक, अमरजीत सिंह बसी, कशमीर सिंह दनौली, सतनाम सिंह चड्ढा , परमजीत सिंह असंध, किसान नेता फते सिंह झिंडा सहित कई किसान मौजूद रहे।