दिवाली से पहले 100 जिलों के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ा तोहफा!
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:53 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं। PM मोदी ₹35,440 करोड़ की दो महत्वाकांक्षी योजनाएं 'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' और 'दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन' की शुरुआत करेंगे। यह ऐतिहासिक लॉन्च दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान होगा। PM Modi
‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ से 100 जिलों को मिलेगा लाभ
₹24,000 करोड़ की लागत वाली पीएम धन-धान्य कृषि योजना का मकसद देश के कम उत्पादन वाले 100 जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, सिंचाई सुविधाएं सुधारना और फसल कटाई के बाद भंडारण की बेहतर व्यवस्था करना है। इस योजना के अंतर्गत पंचायत और ब्लॉक स्तर पर कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा और किसानों को अल्पकालिक व दीर्घकालिक ऋण की आसान उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से बढ़ेगा दाल उत्पादन
प्रधानमंत्री ने दूसरी योजना के तौर पर ₹11,440 करोड़ की लागत वाला ‘दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन’ भी लॉन्च किया। इसका उद्देश्य देश में दालों की खेती के रकबे को बढ़ाना, उत्पादकता में सुधार लाना और दालों की खरीद, भंडारण व प्रोसेसिंग की पूरी श्रृंखला को सशक्त करना है। सरकार का लक्ष्य है कि भारत दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बने और आयात पर निर्भरता घटे।
कृषि व पशुपालन से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री इस मौके पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी ₹5,450 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और ₹815 करोड़ की नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। प्रमुख परियोजनाओं में बेंगलुरु और जम्मू-कश्मीर में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र, असम में आईवीएफ प्रयोगशाला, मेहसाणा, इंदौर और भीलवाड़ा में दूध पाउडर संयंत्र और तेजपुर (असम) में मछली चारा संयंत्र शामिल हैं।
किसानों से संवाद और प्रमाण पत्र वितरण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जुड़े किसानों, MAITRI तकनीशियनों और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) में परिवर्तित PACS (प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों) को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने दलहन की खेती से जुड़े किसानों से संवाद भी करेंगे।
एक्स (Twitter) पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “देश का कृषि और ग्रामीण क्षेत्र आज एक नए इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है। पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों के जीवन में नई खुशहाली आएगी और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और मजबूत होगा।” PM Modi