
Fat Girl : मोटापा हर किसी को रास नहीं आता है। मोटापा आने पर कई तरह की बीमारियां भी घर कर जाती हैं, लेकिन एक 25 वर्षीय युवती के लिए उसका मोटापा उसके लिए वरदान साबित हो रहा है। 226 किलो की यह युवती अपने मोटापे के जरिए लाखों रुपये महीना कमा रही है।
25 वर्षीय और 6 फुट की डोनियल बिर्च नामक इस युवती का वजन 226 किलो है। इतना मोटापा होने के बावजूद डेनिएल एक महीने में घर में बैठ कर करीब डेढ़ लाख रुपये कमा लेती है।
मोटापे के कारण डोनिएल ऐसा काम करती है जिसको करना उसके लिए मिनटों का काम है। इसे करके वो मिनटों में हजारों रुपये कमाती है। डोनियल बिर्च दरवाजों के बीच फंस कर एक महीने में लगभग डेढ़ा रुपये कमती है। वो दरवाजे में फंस कर अपना वीडियो शूट करवाती हैं और एक वीडियो के लिए 2.90 से 7.30 पाउंड (293 रुपए से लेकर 737 रुपये) तक चार्ज करती हैं। डेनियल केवल 5 मिनट का वीडियो बनाती हैं, जिसमें वो दिखाती है कि इतने मोटापे में वो कपड़े कैसे पहनती हैं। वहीं 20 मिनट के वीडियो के डोनियल लगभग 737 रुपये चार्च करती हैं। शॉर्ट वीडियोज में डेनियल शार्ट से शार्ट ड्रेस पहनकर पोज देकर खूब पैसे कमा रही हैं। एक सप्ताह में वो लगभग ऐसे 5 वीडियो बनाती हैं।