इतिहास की परतों में छुपा डर - क्या है भूली भटियारी का रहस्य ?
Bhuli Bhatiyari
भारत
चेतना मंच
12 Jun 2025 07:28 PM
Bhuli Bhatiyari : दिल्ली की गलियों और इतिहास में कुछ ऐसे राज़ छुपे हुए हैं जो दिलचस्प तो है लेकिन अपने अंदर एक डरावनी हकीकत को छुपाए हुए हैं। कुछ जगह आज भी अपने इतिहास की वजह से लोगों के दिल में बसी हुई हैं तो कुछ को लोग भूल चुके हैं । एक ऐसी ही जगह दिल्ली के बीचों बीच बसी है - जिसे लोग भूली भटियारी के महल के नाम से जानते है , दरअसल ये जगह करोल बाग के पास अर्जनगढ़ के रिज एरिया (Ridge Forest) में स्थित है। ये जगह भले ही अनसुनी लगती हो लेकिन इतिहास के पन्नो में इसे उतनी ही रहस्यमयी और डरावनी माना जाता है।
क्या है भुली भटियारी का इतिहास ?
भूली भटियारी का ये महल 19 शताब्दी में बनाया गया था , जिसे तुगलक वंश के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था। कहा जाता है कि ये महल शिकार के समय आराम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन समय के साथ ये जगह वीरान होती चली गई और आज एक खंडहर में बदल चुकी है।
इसके नाम को लेकर भी दो कहानियां हैं - पहली कि भटियारी समुदाय की एक महिला यहां रहती थी जो अचानक ही एक दिन गायब हो गई। किसी को नहीं पता कि वो कहां गायब हुई , इसीलिए इसे भूली भटियारी का महल कहा जाने लगा। तो वहीं कुछ लोग मानते हैं यहां पर भटकती हुई आत्माएं वास करती है जिसे दूसरी भाषा में भूली कहते हैं और भटियारी नाम एक रहस्य्मयी रानी से जुड़ा हुआ है।
क्या ये किला सच में हॉन्टेड है?
पुराने इतिहास की गवाही देता ये किला आज के समय में एक पर्यटक स्थल कम और डरावनी जगह ज़्यादा बन चुका है। लोग दिन में तो यहां घूमने के लिए आते हैं, लेकिन शाम के बाद ये जगह वीरान और डरावनी हो जाती है जिस वजह से पुलिस भी यहां आने की सलाह नहीं देती। किले के आस पास मोबाइल के नेटवर्क तक नहीं आते और कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां पर काले साए और चलती हुई परछाइयां देखी हैं। कोई इसके इतिहास को रहस्य मानता है तो कोई इसे हॉन्टेड कहता है। जो भी Youtubers यहां वीडियो शूट करने के लिए आते है वो यही कहते हैं कि यहां की हवा में कुछ तो अजीब है।
कहां है लोकेशन ?
ये किला झंडेवालान (ब्लू लाइन) और करोल बाग मेट्रो स्टेशन के एकदम करीब है। मेट्रो स्टेशन से ये किला सिर्फ 10 मिनट की दुरी पर है। बाहर से आपको ऑटो मिल जाएगा या फिर आप पैदल भी चलकर जा सकते हैं। इसके अंदर जाने के लिए कोई एंट्री टिकट नहीं है , लेकिन शाम के बाद यहां ना जाने की सलाह दी जाती हैं। अगर आप भी हिस्ट्री , थ्रिल या रहस्य के शौकीन है तो भुली भटियारी का महल ज़रूर विजिट करें। लेकिन याद रखिये ये जगह जितनी दिलचस्प है , उतनी ही रहस्य्मयी और डरावनी भी है। Bhuli Bhatiyari