बिल्डर द्वारा जमीन हड़पने से परेशान रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या,मरने से पहले बनाया वीडियो
बुलंदशहर में बिल्डर पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एक रिटायर्ड फौजी ने आत्महत्या कर ली
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
07 Nov 2023 05:48 PM
Bulandshahr News : बुलंदशहर में बिल्डर पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एक रिटायर्ड फौजी ने आत्महत्या कर ली । आत्महत्या से पहले किसान ने वीडियो बना कर मुख्यमंत्री योगी से बिल्डर के खिलाफ कारवाई की गुहार भी लगाई । किसान की मौत के बाद हापुड़ में मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है। बुलंदशहर के बिल्डर पर प्रशासन ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। UP के हापुड़ में बीते 30 सितंबर को किसान की मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत मान लिया था। लेकिन एक वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामला कुछ और ही निकला। किसान ने बिल्डर पर उनके करोड़ों की ज़मीन का सौदा कर पेमेंट न देने का आरोप लगाया। वीडियो देखकर लग रहा है कि ज़हर खाने के बाद उसने यह वीडियो बनाया है ।
https://twitter.com/i/status/1721788819043913954
बुलंदशहर के बिल्डर पर ज़मीन का पेमेंट न करने का आरोप
बुलंदशहर के एक बिल्डर से प्रताड़ित होने के बाद एक रिटायर्ड फ़ौजी किसान ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार किसान की मौत को सामान्य मौत मान रहा था। लेकिन इसके बाद एक वीडियो सामने आया है जिससे पूरे मामले का ख़ुलासा हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ के गाँव अलीपुर से है। यहाँ किसान पंकज सिरोही कि 30 सितंबर को मौत हो गई थी। मौत को स्वाभाविक माना जा रहा था। सिरोही की मौत के बाद जब उनके मोबाईल को खंगाला गया तो एक विडियो सामने आया। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। वीडियो देखकर लग रहा है कि किसान सिरोही ने ज़हर खाने के बाद वीडियो बनाया होगा। वीडियो में किसान एक बुलंदशहर के बिल्डर सुधीर गोयल पर उनके करोड़ों की ज़मीन का सौदा करने और उनको उसका भुगतान न करने का आरोप लगा रहे हैं। ज़मीन क़ब्ज़ा का आरोप लगाने के बाद वह कहते हैं कि उन्होंने ज़हर खा लिया है। वीडियो में कहा गया कि उनकी रक़म उनके परिवार को दिलायी जाए और उनके परिवार को परेशान न किया जाए।
बिल्डर ने किसान की ज़मीन का नहीं किया पेमेंट
जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि अब पंकज सिरोही हापुड़ में रहते हैं। उन्होंने अपने परिवार की ज़मीन बुलंदशहर के बिल्डर श्री सिद्धिविनायक प्रॉपर्टी के मालिक सुधीर गोयल को 24 लाख रुपये प्रति बीघा में बेची थी। आरोप है कि बिल्डर सुधीर कुमार गोयल ने ज़मीन हथिया कर क़ब्ज़ा कर ली और उस पर प्लॉट काट दिए लेकिन किसान को उसकी ज़मीन का पेमेंट नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक़ बिल्डर सुधीर पर बुलंदशहर में भी मुक़दमे दर्ज हैं। किसान के आत्महत्या मामले में हापुड़ में मुक़दमा पंजीकृत किया गया है।