फेक अकाउंट्स की जानकारी न मिलने पर ट्विटर के सौदे से पीछे हटे मस्क
भारत
RP Raghuvanshi
09 Jul 2022 08:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Jul 2022 08:11 PM
वाशिंगटन। फेक अकाउंट्स की जानकारी न मिलने के कारन दुनिया के सबसे आमिर शख्स एलन मास्क (allen mask) ट्विटर के सौदे से पीछे हट गए हैं। उन्होंने ट्विटर (Twitter) खरीद डील कैंसिल कर दी। 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपये) की इस डील को खत्म करते समय मस्क ने कहा - कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फेक या नकली ट्विटर अकाउंट्स से जुड़ा डेटा मुहैया कराने में नाकाम रही है। दूसरी ओर, ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टायलो (Brett Tylo) ने कहा है कि समझौते को लागू कराने के लिए हम कोर्ट जाएंगे। मस्क के डील कैंसिल करने के बाद ट्विटर के शेयर्स में 6% की गिरावट आई है।
ट्विटर (Twitter) और मस्क के बीच हुए खरीद समझौते के मुताबिक, अगर डील कैंसिल की जाती है, तो इस स्थिति में शर्तों के तहत मस्क को एक अरब डॉलर (7.9 हजार करोड़) की ब्रेक-अप फीस देनी होगी, लेकिन मस्क केवल ब्रेक-अप फीस देकर बच नहीं सकते। समझौते में एक ऐसा प्रावधान शामिल है, जो मस्क को डील पूरा करने के लिए मजबूर कर सकता है। इसका मतलब यह है कि अब मस्क और ट्विटर के बीच लंबी कानूनी लड़ाई खिंच सकती है।
पिछले महीने ही मस्क ने धमकी दी थी कि अगर यह साबित नहीं होता कि ट्विटर के कुल यूजर्स में से 5% से कम स्पैम अकाउंट (spam account) हैं, तो वह डील वापस ले लेंगे। मस्क के वकील ने कहा कि ट्विटर प्लेटफॉर्म पर फेक या स्पैम अकाउंट से जुड़ी जानकारी मांगी गई, जिसका जवाब नहीं दिया गया या मना कर दिया गया। ट्विटर ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया और गलत जानकारियां दीं।
एलन मस्क की यह शर्त थी कि ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म से स्पैम और फेक अकाउंट काे 5% से नीचे लाए। दूसरी ओर ट्विटर ने कहा था कि वह रोजाना 10 लाख स्पैम अकाउंट डिलीट कर रहा है। मस्क महीनों से शिकायत कर रहे थे कि ट्विटर यूजर बेस में शामिल इन अकाउंट्स की संख्या को हकीकत से कम दिखा रहा है। हालांकि, कंपनी ने मस्क के दावे को नकारते हुए कहा है कि फेक अकाउंट्स की संख्या कुल यूजर्स की संख्या के 5% से कम हैं। मस्क का मानना है कि ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स की संख्या 5% से अधिक है।