Holi : होली का पर्व बहुत ही अनोखा पर्व होता है। होली का अनोखा त्योहार केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में प्रसिद्ध है। दुनिया भर में जहां कहीं भी भारतीय रहते हैं वे सभी होली का त्यौहार जरूर मानते हैं। होली के त्योहार पर एक दूसरे को बधाई तथा शुभकामनाएं दी जाती है। परंपरागत रूप से होली मुबारक हो, हैप्पी होली, तथा होली की हार्दिक शुभकामनाएं, लिखकर या बोलकर होली की बधाई दी जाती है। हम आपको होली पर खास ढंग से बधाई देना बता रहे हैं।
परंपरा से अलग कुछ खास अंदाज में दें होली की बधाई
परंपरागत ढंग से होली की बधाई को ज्यादातर लोग मात्र औपचारिकता मानते हैं। ऐसे में यदि खास शब्दों में होली की बधाई तथा शुभकामनाएं दी जाए तो सामने वाले के ऊपर आपका विशेष प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं खास अंदाज में सामने वाले की भलाई के लिए दिल से दी जाने वाली होली की बधाई का सार्थक और सकारात्मक प्रभाव सामने वाले के जीवन पर पड़ता है। होली की बधाई देते समय आप निश्चित रूप से सामने वाले इंसान का भला चाहते हैं। बधाई जब दिल से दी जाती है तो निश्चित ही सामने वाले का भला होता ही है। Holi :
इस प्रकार के सार्थक शब्दों के द्वारा दें होली की बधाई
होली की बधाई आप इस प्रकार से दे सकते हैं।-
''आपका जीवन हमेशा आनंद में रहे, आप सदैव प्रसन्न रहें, पूरे समाज तथा दुनियां में आपका सम्मान होता रहे। इन शुभकामनाओं के साथ आपको रंगों के पावन पर्व होली की ढेर सारी बधाईयां तथा शुभकामनाएं।'' Holi :
होली की बधाई के लिए ऊपर दिए गए इस खास संदेश में आप अपने हिसाब से शब्द घटा तथा बढ़ा भी सकते हैं। होली की बधाई का यह संदेश लिखते समय आप होली के संदेश के शुरू में उस इंसान का नाम लिख सकते हैं जिसे संदेश भेज रहे हैं। एक साथ ढेर सारे लोगों को संदेश भेजते समय नाम लिखने की आवश्यकता नहीं है। होली के इस खास संदेश के नीचे आप अपना नाम पदनाम पूरा नाम फोन नंबर आदि भी लिख सकते हैं। निश्चित ही होली का यह संदेश आपके अपनों को बहुत पसंद आएगा। फिर देर किस बात की अभी भेजना शुरू कर दें होली का यह खास सन्देश। Holi :