
दिवाली का मौसम शुरू हो चुका है और घर-घर में त्योहारों की तैयारी जोरों पर है। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज को लेकर सभी लोग अपने घरों को सजाने, मिठाइयां और गिफ्ट देने में व्यस्त हैं। ऐसे में घर आए मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में करना हर किसी की प्राथमिकता बन गई है। आजकल लोग पैक्ड फूड या बाहर का खाना कम पसंद करने लगे हैं। सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण, वे घर पर बने स्वादिष्ट स्नैक्स और हलके-फुल्के व्यंजन चुनते हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में अपने मेहमानों को कुछ खास सर्व करना चाहते हैं, तो सूजी और आटे से बने ये दो स्वादिष्ट स्नैक्स आपकी मदद कर सकते हैं। Festival Season Special
सामग्री:
सूजी, नमक, काली मिर्च पाउडर, दही, तेल
सरसों के बीज, जीरा, हरी मिर्च, प्याज (कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला
उबले आलू, हरा धनिया, सूखी लाल मिर्च, सूखा नारियल, करी पत्ता
विधि:
पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग, कटी हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते डालकर भूनें।
थोड़ा पानी डालकर नमक, चीली फ्लेक्स और सूजी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर 2–3 मिनट के लिए ढक दें।
मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर इसे हल्का गूंथकर छोटी बॉल्स बना लें और 15 मिनट के लिए स्टीम करें।
अलग पैन में तेल गरम करके हींग, जीरा, सरसों के दाने, कटी हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और तिल डालें।
कद्दूकस किया हुआ नारियल और साबुत लाल मिर्च मिलाएं। लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाला और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
सूजी के बॉल्स डालकर चटनी के साथ सर्व करें।
सामग्री:
घी, चीनी, आटा, बेसन, सूजी
बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
विधि:
पैन में घी और चीनी डालकर फेंटें जब तक यह फूल न जाए।
इसमें आटा, बेसन, सूजी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कटे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। हल्के हाथ से मिलाकर आटा गूंथ लें।
आटे की छोटी बॉल्स बनाकर एयर फ्रायर में 170°C पर 20 मिनट तक बेक करें।
गरमागरम, कुरकुरी और स्वादिष्ट कुकीज तैयार हैं। Festival Season Special