बिहार:पत्नियों से बदले की आग में मर्यादा भूले पति,गिरफ्तार
पति कमलेश महतो को पता चला कि उनकी पत्नी के वीडियो वायरल किए गए हैं, उन्होंने गुस्से में आकर एक और अपराध किया। बदले की भावना में कमलेश ने आरोपी राम सुजीत शर्मा की पत्नी के फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए।

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दो युवकों ने एक-दूसरे से बदला लेने के लिए उनकी पत्नियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साइबर थाना पुलिस ने इस गंभीर मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मामला ईर्ष्या और बदले की भावना का है। मनीगाछी थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राम सुजीत शर्मा ने कुछ समय पहले एक अविवाहित युवती से वीडियो कॉल के दौरान बातचीत की और धोखे से उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उस युवती को ब्लैकमेल करने लगा और शादी न करने की धमकी देने लगा। जब नवंबर 2025 में उस युवती की शादी सकतपुर थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश महतो के साथ हो गई, तो आरोपी राम सुजीत ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए।
पति ने लिया बदला, पत्नी बनी निशाना
जैसे ही पति कमलेश महतो को पता चला कि उनकी पत्नी के वीडियो वायरल किए गए हैं, उन्होंने गुस्से में आकर एक और अपराध किया। बदले की भावना में कमलेश ने आरोपी राम सुजीत शर्मा की पत्नी के फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए। इस तरह, दोनों पुरुषों ने अपनी-अपनी ईर्ष्या और गुस्से का बदला एक-दूसरे की पत्नियों की बदौलत लिया।
पुलिस की कार्रवाई
इस पूरे प्रकरण में जब दोनों पक्षों की पत्नियां परेशान होकर साइबर थाना पहुंचीं और एक-दूसरे के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि दोनों शिकायतों की जांच के बाद छापेमारी कर राम सुजीत शर्मा और कमलेश महतो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस का संदेश
साइबर डीएसपी ने इस मामले पर कहा कि देश में विश्व महिला दिवस मनाए जाने के बीच महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी की भी आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।Bihar News