फिल्म निर्माता संदीप मारवाह ने देश को दिलाया बड़ा सम्मान
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:22 AM
Noida : नोएडा। एशियान एकेडमी फिल्म एवं टीवी (एएएफटी)(ASIAN Academy of Film and TV (AAFT) के नाम से फिल्म संस्थान चलाने वाले मारवाह स्टूडियो के मालिक संदीप मारवाह ने हमारे देश भारत को एक बार फिर सम्मानित कराया है। इससे पूर्व भी श्री मारवाह को कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award) मिल चुके हैं। वे अपने प्रत्येक पुरस्कार को राष्ट्र को समर्पित करते रहे हैं। अब अंतर्राष्टïीय मीडिया हस्ती व एएएफटी के निदेशक डा. संदीप मारवाह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। डा. मारवाह ने विश्व स्तर पर सबसे बड़ी संख्या में लघु फिल्मों का निर्माण किया है। इसके लिए उन्हें वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।उन्हें पुरस्कार प्रदान करने के लिए विश्व स्तरीय समारोह में ब्रिटिश संसद के सदस्य वीरेंद्र शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष, डॉ दिवाकर सुकुल व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ? संतोष शुक्ला ने कहा कि जब किसी हिंदुस्तानी को ब्रिटिश सरकार की तरफ से अवार्ड से नवाज़ा जाता है तो हमको दिल से ख़ुशी होती है और हमारे लिए ये गर्व की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हस्ती डॉ. संदीप मारवाह को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल किया गया है।
जिन्होंने 3300 लघु फिल्मों (Short Films) का निर्माण किया है और दुनिया के 100 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक फिल्म निर्माताओं को अवसर दिए हैं। गौरतलब है कि डॉ मारवाह एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मीडिया हस्ती होने के साथ ही साथ नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना के जनक के रूप में भी गिने जाते हैं। आज इस फिल्म सिटी में देश के सभी बड़े-बड़े टी0वी0चैनलों के दफ्तर स्थापित हैं।
श्री मारवाह के नाम पर अब तक सात विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।