Jawed Habib: UP में जावेद हबीब पर FIR दर्ज, थूक लगाकर महिला के काटे थे बाल
Hairstylist Jawed Habib Thumbnail Pic
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:08 AM
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Police) के मुजफ्फरनगर कस्बे में इस सप्ताह की शुरुआत में एक सेमिनार के दौरान एक महिला के सिर पर थूकने के आरोप में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Jawed Habib) के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत उस महिला ने दर्ज कराई है, जिसके बालों पर हबीब ने कार्यशाला के दौरान थूका था।
सोमवार को हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर बोहत वायरल हो गया है। इस वीडियो के कारन इंटरनेट (Internet) परभरी बहैस छिड़ चुकी है।
वीडियो में हबीब दर्शकों से कहते सुनाई दे रहे हैं, ''अगर पानी की कमी है ?तो लार का इस्तेमाल कर सकते है !''
हबीब (Jawed Habib) ने बाद में माफ़ी मांगी लेकिन कहा कि लंबे सत्र में "हास्य (Humors)" जोड़ने के लिए यह कृत्य किया गया था।
वर्कशॉप के दौरान मिस्टर हबीब ने जिस महिला के बालों पर थूका, उसने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव बयां किया है।
"कल, मैंने जावेद हबीब (Jawed Habib) की एक कार्यशाला (Workshop) में भाग लिया। उन्होंने मुझे बाल कटवाने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि, अगर पानी नहीं है, तो आप लार का उपयोग कर सकते हैं।" ऐसा पूजा गुप्ता ने कहा, जो एक ब्यूटी पार्लर की मालिक हैं।
>> यह भी पढ़े:- भारत के इन 13 शहरों को अगले साल मिल सकता है 5G नेटवर्क
जावेद हबीब (Jawed Habib) के मामले में महिला आयोग की एंट्री
राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) ने उत्तर प्रदेश पुलिस से वीडियो की सत्यता की तुरंत जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा है। महिला आयोग ने गुरुवार को एक ट्वीट (Tweet) में कहा, "उत्तर प्रदेश पुलिस से वीडियो की सत्यता की तुरंत जांच करे और आयोग को जल्द से जल्द की गई कार्रवाई से अवगत कराए।"
सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद, हबीब ने सोशल मीडिया (Social Media Post) पर एक वीडियो जारी किया जिसमें बताया गया कि, उन्होंने ऐसा क्यों किया ? और अपने कार्यों के लिए माफी मांगी।
जावेद हबीब (Jawed Habib) ने मांगी माफ़ी
उस वीडियो में हबीब ने कहा की, "मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि, ये पेशेवर कार्य शालाएं हैं। जैसे कि, हमारे पेशे के लोग इसमें भाग लेते हैं। जब ये सत्र बहुत ज्यादा लंबे हो जाते हैं, तो लोगों को एक्टिव रखने के लिए हमें उन्हें विनोदी बनाना पड़ता है। यदि आप वास्तव में आहत हैं?, तो मैं तहे दिल से आप सभी माफी मांगता हूं। कृपया मुझे माफ कर दो, मुझे इस बात का खेद है। "
पुलिस ने कहा कि, जावेद हबीब (Jawed Habib) पर भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) और महामारी रोग अधिनियम, 1897 (Epidemic Diseases Act, 1897) के एक व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
>> यह भी पढ़े:- कैसे तय होते है पेट्रोल-डीजल के दाम? क्या है नए साल में पेट्रोल-डीजल के दाम?