Fire Accident in Delhi : दिल्ली में जूतों की फैक्टरी में भीषण आग, दो लोग जिंदा जले, कई बुरी तरह झुलसे
A massive fire broke out in a shoe factory in Delhi
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:54 AM
Fire Accident in Delhi : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार को जूते बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य लोगों के झुलसने की खबर है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है।
Fire Accident in Delhi :
नरेला इलाके से मंगलवार की सुबह 9.35 बजे फैक्टरी में आग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्टरी की पहले और दूसरे तल पर आग लगी थी। आग लगने कारणों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्टरी की पहली मंजिल से धुआं निकलते देखा गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। उसकी लपटों में कई लोग घिर गए। दमकल विभाग की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग में झुलसकर दो लोगों की मौत हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।