विज्ञापन
राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा जिले में स्थित इस रिफाइनरी का 21 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले हैं। सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर उद्घाटन की तैयारियां जारी थी, तभी एक स्पेशल यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

Rajasthan News : राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा जिले में स्थित इस रिफाइनरी का 21 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर उद्घाटन की तैयारियां जारी थी, तभी एक स्पेशल यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
आग की सूचना मिलते ही रिफाइनरी 'इन-हाउस फायर सेफ्टी सिस्टम' एक्टिव हो गया। फायर ब्रिग्रेड की दर्जनों गाड़ियां आग को काबू करने की कोशिश कर रही है।
इस घटना ने वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दौरे के मद्देनजर इस कॉम्प्लेक्स को एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़ा करती है।
पचपदरा रिफाइनरी एक पब्लिक सेक्टर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है। इसकी ओनरशिप HPCLराजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) के पास है, जो हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और राजस्थान सरकार का एक संयुक्त उद्यम है। यह रिफाइनरी अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के माध्यम से जामनगर रिफाइनरी और बठिंडा रिफाइनरी से जुड़ेगी।
रिफाइनरी की आधारशिला 22 सितंबर, 2013 को सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान रखी थी। इस प्रोजेक्ट की प्लांड कैपेसिटी प्रति वर्ष 9 मिलियन टन रिफाइनिंग क्षमता और प्रति वर्ष 2 मिलियन टन पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स क्षमता है। यह 4,400.4 एकड़ (1,780.8 हेक्टेयर) भूमि पर फैली है।
विज्ञापन