
Uttar Pradesh : खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है, जहां पर उत्तर प्रदेश की विधानसभा के गेट पर अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने के बाद विधानसभा परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि रविवार की दोपहर के समय विधानसभा के गेट नंबर तीन पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विधानसभा के कर्मचारियों ने भवन की बिजली कटवा दी।
इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। विधानसभा में भी कोई कीमती सामान इस आग में नहीं जला है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।