Fire in Train : नासिक के पास एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्री सुरक्षित
Fire in Express train near Nashik, passengers safe
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:54 AM
Fire in Train : नासिक। शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग पार्सल वैन में लगी थी। इससे किसी मुसाफिर को क्षति नहीं पहुंची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग को काबू में कर लिया। महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई जा रही शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस की एक पार्सल वैन में आग लग गई। ट्रेन के इंजन के बगल में स्थित पार्सल वैन में आग शनिवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर लगी थी।
Fire in Train :
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि यात्री डिब्बों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। पार्सल वैन को अन्य डिब्बों से अलग किया जा रहा है। हालांकि लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शालीमार और मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन के इंजन के बगल में स्थित पार्सल वैन (कोच) में सुबह करीब 8.45 बजे आग लगी थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कुर्ला में शालीमार एक्सप्रेस में विस्फोटक के संदेह में कुछ वस्तु मिलने के बाद अलार्म बजने लगा था। इसके बाद ट्रेन की जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को बुलाया गया था। ये ट्रेन हावड़ा और मुंबई के बीच चलती है। जांच के दौरान बीडीडीएस को तार की बैटरी से लिपटी हुई कुछ छड़ें बरामद हुई थी जो पटाखों की थी।