विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार राज्य में कोई भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर नया सियासी अध्याय शुरू किया।

Bihar News : बिहार की राजनीति ने आज एक ऐतिहासिक करवट ली है। आजादी के बाद पहली बार राज्य में कोई भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर नया सियासी अध्याय शुरू किया। राज्यपाल ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी, जबकि जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में अहम भूमिका संभाली। इस बदलाव के साथ बिहार की सत्ता में एक नई दिशा और नए समीकरणों की शुरुआत मानी जा रही है। Bihar News
राजनीतिक हलकों में यह बदलाव तब तेज हुआ, जब लंबे समय तक बिहार की राजनीति का केंद्र रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया और फिर उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह पहली बार है जब भाजपा का कोई चेहरा बिहार में शीर्ष पद पर पहुंचा है। पटना के लोक भवन में आयोजित समारोह में कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजधानी की सड़कों पर जगह-जगह बधाई संदेशों और पोस्टरों ने इस बदलाव को उत्सव का रूप दे दिया। Bihar News
नई सरकार में जेडीयू को भी अहम भागीदारी मिली है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसे गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों नेताओं का प्रशासनिक अनुभव सरकार के लिए उपयोगी माना जा रहा है। विजय चौधरी और विजेंद्र यादव दोनों ही लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। विजय चौधरी जहां पहले कांग्रेस से जुड़े रहे, वहीं विजेंद्र यादव ने जनता दल के दौर से अपनी राजनीति शुरू की थी। इन दोनों नेताओं का अनुभव नई सरकार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सकता है। Bihar News
विज्ञापन