
Ghaziabad news[/caption]
Hindon News, गाज़ियाबाद हिन्दी न्यूज़: करहेड़ा के गली नम्बर-8 में रहने वाले विनय मिश्रा का 16 साल का पुत्र कृष व पास में ही रहने वाले मुकेश शर्मा का 18 साल का बेटा आदर्श शर्मा लापता है। आशंका जताई गई है कि दोनों ही किशोर हिंडन नदी में आई बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। उनके डूबने की आशंका से दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों ही बच्चों के परिजन सदमें की स्थिति में पहुंच गए हैं।
Hindon News, Ghaziabad News in Hindi: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरी के साहिबाबाद क्षेत्र के एसीपी प्रभाकर वर्मा ने चेतना मंच को बताया कि दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ के जवान व गोताखोर हिंडन नदी व इसके आसपास बच्चों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सिटी फोरेस्ट के इलाके से बढ़ता हुआ पानी हिंडन एयर फोर्स स्टेशन के पास तक भी पहुंच गया है।