Foldable Laptop भारत में लॉन्च हुआ फोल्डेबल लैपटॉप, जानिए क्या हैं फीचर
Foldable Laptop
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:30 PM
Foldable Laptop: टेक्नोलॉजी की दुनिया में में लेपटॉप पर काम करने वाले लोगों के लिए ताइवान की एक कम्पनी ने भारत में एक ऐसा लेपटॉप लांच किया है, जिसे फोल्ड भी किया जा सकता है। इस लैपटॉप को डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट और रीडर की तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टैबलेट को टाइप सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
Foldable Laptop
गुरुवार को ताइवान की कंपनी आसुस (ASUS) ने इंडिया में 17.3 इंच का फोल्डेबल ओएलईडी लैपटॉप जेनबुक 17 फोल्ड ओएलईडी लॉन्च किया। 3 लाख 29 हजार 990 रुपये की कीमत वाला यह लैपटॉप भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए ऑन लाइन और ऑफ लाइन उपलब्ध है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आसुस इंडिया में सिस्टम बिजनेस ग्रुप के कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी के बिजनेस हेड ने एक बयान में कहा कि यह दुनिया का पहला 17.3 इंच का फोल्डेबल लैपटॉप है जो फोल्डेबल हिंज डिजाइन का उपयोग करता है। इंटेल और बीओई के साथ मिलकर बनाया गया यह लैपटॉप, एक परिवर्तनकारी अनुभव प्रदान करता है। जो लैपटॉप की पोर्टेबिलिटी के साथ डेस्कटॉप की उत्पादकता को मिलाता है।
लैपटॉप लेटेस्ट 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसे 10 कोर (2 परफॉर्मेंस कोर और आठ एफिसिएंसी कोर) के साथ डिजाइन किया गया है, यह सभी कार्यों को आसानी से संभालने के लिए 4.7 मैक्सिमम फ्रिक्वेंसी तक है। इसके अलावा, लैपटॉप 16 जीबी रैम और 1 टीबी एसएसडी के साथ आता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उपयोगकर्ता फोल्डेबल जेनबुक का उपयोग डेस्कटॉप, लैपटॉप (ब्लूटूथ कीबोर्ड के साथ), लैपटॉप (वर्चुअल कीबोर्ड के साथ), टैबलेट और रीडर जैसे विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। लैपटॉप लगातार उपयोग करने पर या लगभग एक सप्ताह के नियमित उपयोग पर लगभग 24 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। उपयोग न होने पर बैटरी लाइफ बचाने के लिए एक कम ऊर्जा वाला कार्य भी है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिग और 65 वॉट तक फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करता है और इसे किसी भी यूएसबी पावर बैंक या यूएसबी पीडी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़े-