महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता का 86 साल की उम्र में हुआ निधन
manohar Joshi Dead
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:18 AM
Manohar Joshi Death : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता रहे मनोहर जोशी का शुक्रवार (23 फरवरी) तड़के निधन हो गया है। बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने के चलते 86 वर्षीय मनोहर जोशी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया की उन्हें हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद मनोहर जोशी को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उनकी मौत हो गई ।
Manohar Joshi Death
अचानक बेचैनी हुई थी महसूस
जानकारी के अनुसार अचानक मनोहर जोशी को अपने घर में बेचैनी सी महसूस होने लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनका हाल चाल लेने के लिए शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे भी अस्पताल पहुंचे थे।
लंबे समय से राजनीति में सक्रिय नहीं थे जोशी
आपको बता दें पूर्व सीएम मनोहर जोशी पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। मनोहर जोशी का राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा। वह सीएम के अलावा मुंबई नगर निगम के नगरसेवक, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, संसद सदस्य, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रहे चुके हैं। वहीं इससे पहले मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में बताया था कि मनोहर जोशी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर है। बयान के मुताबिक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर थी। वहीं शुक्रवार को उनका निधन हो गया।