Politics अहमदाबाद। गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास भाजपाई से अब कांग्रेसी हो गए हैं। इस महिने की शुरूआत में उन्होंने भाजपा छोड़ा था। अब सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में व्यास यहां पार्टी में शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद थे। व्यास ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पांच नवंबर को व्यास ने भाजपा से इस्तीफा दिया था।