Odisha ओडिशा के पूर्व विधायक ने बेटे की मृत्यु के बाद पुत्रवधू की फिर से शादी कराई
Odisha News in hindi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:53 AM
Odisha News: भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व विधायक नबीन नंदा ने अपने बेटे की मृत्यु के करीब दो साल बाद अपनी पुत्रवधू मधुस्मिता को नया जीवन शुरू करने देने के लिए उसका विवाह करा दिया है।
Odisha News in hindi
वैवाहिक कार्यक्रम भुवनेश्वर में नयापल्ली इलाके के एक मंदिर में संपन्न हुआ।
नंदा के बेटे की फेफड़े में संक्रमण की वजह से 38 वर्ष की आयु में उस समय मृत्यु हो गई थी जब मई 2021 में कटक के एक अस्पताल में वह उपचाराधीन थे।
मधुस्मिता के पिता ने जब यह पूछा कि क्या उनकी बेटी फिर से शादी कर नए जीवन की शुरुआत कर सकती है, तो पूर्व विधायक ने इस प्रस्ताव को अपनी रजामंदी दे दी। इसके बाद मधुस्मिता के माता-पिता ने उसके लिए एक वर ढूंढ़ा।
नंदा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मधुस्मिता बहुत कम उम्र की है, उसका पूरा जीवन अभी बाकी है। एकाकी जीवन जीना उसके लिए सही नहीं होगा।’’
वर और वधू पक्ष के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उनकी शादी कराई गई।
नंदा ने ढेंकनाल और गोंदिया सीट का ओडिशा विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है।