Asad Rauf: पूर्व पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का हुआ निधन, विवादों में बना रहा करियर
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 10:59 AM
नई दिल्ली: आईसीसी एलीट पैनल (Asad Rauf) के जाने माने अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को निधन हो गया है। साल 2000 से 2013 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार अंपायरिंग से सबका दिल जीतने वाले रऊफ की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई है। मशहूर अंपायर अलीम डार के सहयोग में पाकिस्तान के उन मशहूर अंपायर में शामिल हैं जिन्होंने देश में अंपायरिंग के स्तर को बढ़ाने में अहम योगदान देने में मदद किया है। हालांकि, उनके करियर का अंत कुछ खास नहीं हुआ है।
रऊफ 2012 में विवादों (Asad Rauf) में विवादों की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। मुंबई की एक मॉडल के साथ उनके अफेयर की जानकारी सामने आई तब सभी हैरान रह गए। साल 2012 में मुंबई की मॉडल की तरफ से असद रऊफ पर दुष्कर्म के आरोप लगाया गया। मॉडल ने जानकारी दिया कि वो रऊफ के साथ रिलेशन में बनी हुई थी और उन्होंने उससे शादी को लेकर वादा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया।
हालांकि, रऊफ ने पहले ही इन आरोपों को गलत बताया था। इस पर पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि , "लड़की वाला मामला जब शुरू हुआ था तो मैं उसके अगले साल भी आईपीएल करवाने के लिए पहुंचा था।"
बीसीसीआई ने किया था बैन
रऊफ के करियर का जाना माना विवाद 2013 में सामने आ चुका था। तब वह मैच फिक्सिंग में मामले में फंस चुके थे। आईपीएल 2013 में होने वाली फिक्सिंग के मामले में जांच समिति ने असद रऊफ को दोषी करार दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने देखा जाए तो 2016 में पांच साल का बैन लगा दिया था। उन पर सट्टेबाजों से महंगे तोहफे लेने के आरोप भी लगाए गए थे।
इस पर उन्होंने बताया कि "मैंने आईपीएल में अपना सबसे बेहतरीन समय बिता दिया था जब ये समस्या नहीं हुई थी।" सट्टेबाजों से महंगे तोहफे लेने के आरोप को लेकर रऊफ ने कहा "उनसे मेरा तो कोई लेना-देना हुआ ही नहीं था, वो उन्हीं की तरफ से लाया और उन्होंने निर्णय लिया।"