Loan Fraud : CBI ने 4,957 करोड़ की बैंक ऋण धोखाधड़ी में मुंबई की कंपनी के खिलाफ दर्ज किया मामला
Loan Fraud News
भारत
चेतना मंच
13 Jan 2023 12:26 AM
Loan Fraud : नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई वाले 17 बैंकों के एक गठजोड़ से 4,957 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई की एक कंपनी प्रतिभा इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके चार निदेशकों व जमानतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Loan Fraud News
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्षेत्र में कार्यरत है। इसके तहत वह परिसरों की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निष्पादन/विनिर्माण, एकीकृत जल संचरण, वितरण परियोजनाओं, जल शोधन संयंत्र, सड़क निर्माण और शहरी बुनियादी ढांचे पर काम करती है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कर्ज लेने वाली कंपनी की बड़ी राशि को संबद्ध पक्षों और अनुषंगियों में इधर-उधर किया। बाद में कंपनी ने इस कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया।