Free Mobile Yojana 2023 : फ्री मोबाइल के दूसरे चरण की लिस्ट जारी, तुरंत अपना नाम देखे
Free Mobile Yojana 2023
भारत
चेतना मंच
30 Aug 2023 07:45 PM
Free Mobile Yojana 2023 : फ्री मोबाइल सेवा योजना क्या है? राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को डिजिटलीकरण से जोड़ने के लिए फ्री मोबाइल 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाते हैं। फ्री मोबाइल योजना के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी दी जाती है।
एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री मोबाइल
Free Mobile Yojana 2023 : फ्री मोबाइल का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो चुका है हाल ही में फ्री मोबाइल के तहत दूसरे चरण की लिस्ट को लेकर नई अपडेट आ गई है। राजस्थान फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत किन किन लोगों को फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा इसको लेकर फ्री मोबाइल योजना की सेकंड लिस्ट की डेट फिक्स कर दी गई है यानी दूसरे चरण की लिस्ट के तहत लगभग एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन बांटे जाएंगे।
फ्री मोबाइल योजना के तहत गारंटी कार्ड भी दिए जाएंगे
Free Mobile Yojana 2023 : इस वर्ष गहलोत सरकार ने महिलाओं को और लड़कियों को तोहफे के रुप में फ्री स्मार्टफोन देने का जो वादा किया गया है उसे गारंटी के साथ निभाया भी जा रहा है। महिलाओं को बकायदा फ्री मोबाइल योजना के तहत गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं। गहलोत ने यह भी कहा है कि प्रदेश के विकसित आईटीआई तंत्र का लाभ घर बैठे सभी युवा ले सकेंगे इसीलिए हम फ्री मोबाइल देने जा रहे हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर देखें अपना नाम
Free Mobile Yojana 2023 : आप सभी को यह तो पता होगा 10 अगस्त 2023 को राजस्थान फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत पहले चरण में लगभग 4000000 महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन वह छात्राओं को फ्री मोबाइल बांटने का कार्य शुरू हो चुका है। यानी 10 अगस्त 2023 से ही फ्री मोबाइल योजना का वितरण कार्य तेज गति से शुरु हो चुका है। अब जैसे ही पहले चरण के लाभार्थियों को सफलता पूर्ण लाभ मिलने के बाद जल्द ही दूसरे चरण के एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। यानी दूसरे चरण के तहत जिन लोगों को मोबाइल बांटा जाएगा उनकी सूची वह तारीख भी घोषित कर दी गई है जिसे आप फ्री मोबाइल योजना के तहत गारंटी कार्ड के जरिए देख सकते हैं।
फ्री मोबाइल की पहली लिस्ट के तहत मोबाइल कब मिलेगा
जानकारी के मुताबिक बता दें कि फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत प्रथम लिस्ट में जिन लाभार्थियों का नाम आया है उनको मोबाइल मिलना शुरू हो चुका है जैसे-जैसे अलग-अलग गांव शहरों में कैंप लगाए जा रहे हैं उसी हिसाब से सभी लोगों को मोबाइल दिए जा रहे हैं। आपने यह तो देखा होगा जिनका नाम पहली लिस्ट में आया है उनके मोबाइल में बकायदा मैसेज भी आने लग गए हैं। यानी राजस्थान की एक भी नारी को मोबाइल से वंचित नहीं रखा जाएगा या गहलोत सरकार का वादा है।
अब यूपी के गांवो के भी बदलेंगें “मुगलिया” नाम,बुलंदशहर के बीजेपी विधायक ने शुरू की मुहिमदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।