
दिनभर की तेज भाग-दौड़, ऑफिस की लंबी मीटिंग्स और घर की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर रात में अचानक मीठा खाने का मन कर जाता है। पर आधी रात को भारी या जंक फूड जैसी मिठाइयाँ बनाना ना केवल थकान बढ़ाती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि स्वाद, ताजगी और सेहत—तीनों का ध्यान रखा जाए, तो यह फ्रूट कस्टर्ड आपके लिए एकदम सही विकल्प है। मिनटों में तैयार होने वाला यह हेल्दी डेजर्ट आपकी मीठे की क्रेविंग को तुरंत पूरा कर देगा, और साथ ही फलों की ताजगी से शरीर को भी राहत देगा। Fruit Custard Recipe
कस्टर्ड पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
दूध: 1 कप
चीनी: स्वादानुसार
कटे हुए फल: सेब, केला, अंगूर, अनार, स्ट्रॉबेरी (अपनी पसंद के अनुसार)
पहला स्टेप : एक छोटे बर्तन में 1 बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर को थोड़ा ठंडे दूध में मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे। दूसरी तरफ, एक पैन में बाकी दूध और चीनी डालकर गरम करें। जब दूध अच्छे से गरम हो जाए, तो इसमें धीरे-धीरे कस्टर्ड का घोल मिलाएं।
दूसरा स्टेप : मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि यह गाढ़ा हो जाए। लगभग 1-2 मिनट में कस्टर्ड तैयार हो जाएगा। गैस बंद कर दें और इसे एक गिलास में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने दें। जल्दी ठंडा करने के लिए आप फ्रीजर का भी सहारा ले सकते हैं।
तीसरा स्टेप : जब कस्टर्ड पूरी तरह ठंडा हो जाए, इसमें अपनी पसंद के कटे हुए फल मिलाएं। आपका हेल्दी और स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड सिर्फ 2 मिनट में तैयार है। इसे तुरंत परोसें या थोड़ी देर और ठंडा करके इसका आनंद लें। Fruit Custard Recipe