
21 जनवरी को होने वाले इस आयोजन को लेकर जिलाधिकारी गौतमबुद्व नगर एल वाई सुहास द्वारा इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्राधिकरण, प्रशासन, पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर सरकार की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए भी कहा गया है। आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने आयोजन का रूट चार्ट तथा प्रतिभागियों के संबंध में आम जनता और प्रतिनिधियों के जनप्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालयों एवं उच्च शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों और शिक्षकों खिलाड़ियों जन प्रतिनिधियों और दिव्यांग जनों के साथ-साथ मीडिया और सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को व्यापक स्तर पर इसमें प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया हैं।
जैसा की विदित है पहली बार भारत में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और उसके प्रचार-प्रसार के लिए सरकार व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी गौतम बुध नगर ने सभी प्रबुद्ध जनों और जनमानस से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।